ब्रेकिंग
प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

थाना दिवस पर नगर कोतवाली पर IPS सीओ सिटी प्रशांत ने सुनी जनता की समस्याएं

थाना दिवस पर सदर तहसील के कुछ लेखपाल और राजस्व कर्मी मिले अनुपस्थिति

थाना दिवस पर नगर कोतवाली पर IPS सीओ सिटी प्रशांत ने सुनी जनता की समस्याएं

थाना दिवस पर कुछ लेखपाल और राजस्व कर्मी मिले अनुपस्थिति

प्रतापगढ़,। थाना दिवस के अवसर पर नगर कोतवाली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। माह के दूसरे शनिवार को दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में आईपीएस/सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने जनसमस्याएं सुनीं,उनके साथ प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव और पीएलवी ममता पांडे, रोशनी राजपाल भी मौजूद थीं।

सीओ सिटी ने जल निकासी, बिजली कटौती, सड़क मरम्मत और भूमि विवाद जैसे विभिन्न मुद्दों पर नागरिकों की शिकायतें सुनीं,प्रत्येक शिकायत पर उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित समाधान और कार्यवाही के निर्देश दिए। हालांकि, इस दौरान तहसील के कई लेखपाल और राजस्व कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिससे कई मामलों में दस्तावेज़ों की कमी के कारण बाधा आई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अनुपस्थिति से उत्पन्न समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने IPS प्रशांत राज हुड्डा की सक्रियता की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद जारी रखने की उम्मीद जताई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उन्होंने तहसील परिसर में ब्लैक फिल्म लगी एक थार गाड़ी का ₹5,000 का चालान किया था, जिससे यातायात नियमों के प्रति उनका सख्त रवैया सामने आया था।इस खुले संवाद से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है, जिससे भविष्य में बेहतर सहयोग की अपेक्षा है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button