ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

CHC कुंडा में “No Pay – No Work” के समर्थन में प्रदर्शन, बकाया मानदेय भुगतान की उठाई मांग

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 
कुंडा, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कुंडा में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर शासन और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई तथा   “No Pay – No Work” के निर्णय का समर्थन किया।
कार्य बहिष्कार का नेतृत्व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशीष दूबे ने किया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान न होने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों और शासन स्तर पर मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान डाटा एंट्री ऑपरेटर शिव शंकर मौर्या ने कहा कि “मानदेय हमारा अधिकार है, उपकार नहीं” और जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को बुलंद किया और जल्द समाधान की मांग की।
ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशीष दूबे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के साथ हो रही उपेक्षा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शासन से तत्काल लंबित मानदेय जारी करने की मांग की।
कार्य बहिष्कार में डॉ. ओ.पी. गुप्ता, डॉ. हिमानी जायसवाल, रमेश सिंह यादव, जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रीति सिंह, साधना, श्वेता आदित्य सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button