ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
उत्तरप्रदेशसंत कबीर नगर

शैक्षिक नवाचार से ही शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति संभव: धीरेन्द्र त्रिपाठी

डायट प्राचार्य श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षक रुपेश कुमार पाण्डेय को उनके शैक्षिक नवाचार के लिए सम्मानित भी किया।

शैक्षिक नवाचार से ही शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति संभव: धीरेन्द्र त्रिपाठी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
संत कबीर नगर, 21 जुलाई।

डायट प्राचार्य श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षक रुपेश कुमार पाण्डेय को उनके शैक्षिक नवाचार के लिए सम्मानित भी किया।

संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ‘कल की ओर’ पत्रिका के प्रथम अंक का लोकार्पण भी हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डायट प्राचार्य श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी ने पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि विद्यालय की पत्रिका छात्रों और शिक्षकों के रचनात्मक कार्यों को मंच प्रदान करती है एवं शैक्षिक नवाचार से ही शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति संभव हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने किया एवं संचालन दिनेश शुक्ला जी ने किया।

दिल्ली के आई टी कारोबारी विनोद शंकर दुबे इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े और इस पत्रिका के विमोचन पर बधाई देते हुए उन्होंने शैक्षिक उत्थान में अपने सहयोग के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर कंपोजिट स्कूल महुली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नुसरत परवीन, जय प्रकाश दास, श्रीमती रजनी यादव, डॉ जय प्रकाश मिश्रा, हरिकेश यादव, श्रीमती अनीता जय सिंह, मतलूब आलम, सुनील कुमार वर्मा और अन्य सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

अंत में पत्रिका के संपादक रुपेश कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button