ब्रेकिंग
बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम एवं एसपी ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण

डीएम एवं एसपी द्वारा शहर के भंगवा चुंगी से चौक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट आदि चौराहों का पैदल भ्रमण किया

डीएम एवं एसपी ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़। आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा आज जनपद के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों का पैदल चलकर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने बाजारों में बढ़ती भीड़, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने भ्रमण के दौरान व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं से वार्ता की कर वस्तुओं की उपलब्धता व मूल्य की जानकारी ली। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि नागरिक बिना किसी असुविधा के त्योहार की खरीददारी कर सके। उन्होने पुलिस अधिकारियों को व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं की सुरक्षा के निर्देश दिये। डीएम ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये तथा प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर बल दिया। उन्होने कहा कि दीपावली पर्व पर जनपद में शान्ति, सौहार्द्र एवं सुरक्षित माहौल बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होने निर्देशित किया कि पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जाये, फायर सेफ्टी की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, खुला स्थान एवं भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की सम्भावना को रोका जा सके। डीएम एवं एसपी द्वारा शहर के भंगवा चुंगी से चौक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट आदि चौराहों का पैदल भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button