ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जवाबदेही व कार्यों के मूल्यांकन से होगा संगठन मजबूत- प्रमोद तिवारी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब पदाधिकारियों की जवाबदेही निश्चित की जाएगी और कार्यों का मूल्यांकन होगा।

जवाबदेही व कार्यों के मूल्यांकन से होगा संगठन मजबूत- प्रमोद तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 3 मार्च।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब पदाधिकारियों की जवाबदेही निश्चित की जाएगी और कार्यों का मूल्यांकन होगा।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता सांसद प्रमोद तिवारी जी के ढकवा पहुंचाने पर पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पांडेय, पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

स्वागत के उपरांत कार्यकर्ताओं से बात करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में पूरे देश में संगठन सृजन अभियान का कार्य जोरों पर है।

उन्होंने कहा कि आप सभी भी संगठन सृजन अभियान के तहत गांव गांव घर-घर जाकर सभी वर्गों और सभी जातियां के लोगों से मुलाकात कर एक बूथ 10 यूथ के तहत संगठन को मजबूत करिए, सभी कार्यकर्ता 2027 चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करें।

श्री तिवारी ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाइए नए लोगों को न्यायपंचायत व मण्डल में जिम्मेदारी दीजिए l जिससे जनपद में कांग्रेस मजबूत हो l

स्वागत में मुख्य रूप से देवी प्रसाद पांडेय, श्याम शंकर मिश्र ऐलाही, रामचंद्र मिश्र, मांगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, प्रदीप यादव, नगर पंचायत ढकवा अध्यक्ष बृजेश यादव, नगर पंचायत रामगंज अध्यक्ष दयाराम गिरी, पूर्व प्रत्याशी रामगंज नगर पंचायत तीरथ राज चौरसिया, पूर्व प्रत्याशी ढकवा नगर पंचायत दरगाही गौतम, जिला सचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, डॉ.मुरली हरिजन, हरिप्रसाद उपाध्याय, वीरेन्द्र यादव, जमुना शंकर पाण्डेय, कैलाश नाथ पांडेय, मनोज यादव, चंदन यादव, सूरज यादव, मानवेंद्र यादव, राघवेन्द्र यादव, आलोक, रोहित, सभाजीत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्तिथि रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button