ब्रेकिंग
माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद 
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में दलित के घर मे तोड़फोड़, छप्परनुमा मकान गिराया, वीडियो वायरल

दबंगो ने दलित रामधन सरोज के समान को हटाने लगे और छप्परनुमा मकान को भी गिरा दिया

प्रतापगढ़ में खुलेआम दबंगई देखने को मिली है जहां अराजक तत्वों ने दलित के घर मे घुसकर छप्परनुमा मकान गिराया और जमकर उत्पात मचाया। यही नही दलितों के साथ गालीगलौज किया औऱ महिलाओं को भी पीटा। घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरासुन्दरपुर निवासी रामधन सरोज व उसके भाई राम बरन सरोज से आबादी के बंटवारे की जमीन को लेकर कई वर्ष मुकदमा चल रहा था । जिसपर कब्जे को लेकर जिला न्यायालय‌में वाद दायर किया गया जिसमें 1998 में रामबरन को जीत मिल गयी ।

 

जिसके बाद रामधन सरोज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी वहां से भी रामधन के भाई रामबरन सरोज की 2018 जीत हो गयी तो रामबरन ने आबादी की जमीन को तिना गांव के रहने वाले दूसरे ब्यक्ति से बेंच दिया था ।

 

रविवार को बैनामेदार दबंगो ने दलित रामधन सरोज के समान को हटाने लगे और छप्परनुमा मकान को भी गिरा दिया। आरोप है की दबंगों ने परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट भी किया और जमकर गाली-गलौज किया। गांव के किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के बाद अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Pratapgarh dabang
Pratapgarh sagra sunderpur

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button