ब्रेकिंग
पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।।
अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सीएम के अभिभाषण के दौरान कुर्सी पर सोते दिखे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ आगमन के दौरान आयोजित जनसभा में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर जीआईसी ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया। जहां हजारों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए जिले भर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के अभिभाषण के दौरान सुरक्षा में लगे कुछ पुलिसकर्मी गंभीर लापरवाही करते दिखे।

बताया जा रहा है कि जनसभा स्थल पर सुरक्षा हेतु इंस्पेक्टर गुलाब चंद्र सोनकर की ड्यूटी लगाई गई थी। जब मुख्यमंत्री मंच से अपना अभिभाषण दे रहे थे, तभी वे अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे गहरी नींद में सोते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

इस मामले के उजागर होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल उच्चाधिकारियों ने पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट तलब कर ली है। बताया जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button