ब्रेकिंग
यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पुलिस के वर्ष 2024 में कई सराहनीय कार्य: 221 गैंगस्टर पर पुलिस ने कसा शिकंजा भेजा जेल,23 पुलिस मुठभेड़, 59 इनामिया गिरफ्तार

एसपी डॉ०अनिल कुमार ने सभी जनपदवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा की है कि आगे भी जनपद वासियों का पूर्ण सहयोग पुलिस को मिलेगा

प्रतापगढ़। पुलिस ने वर्ष 2024 में कई सराहनीय कार्य किए हैं। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत 257 गैंगेस्टरों के विरुद्ध 71 अभियोग पंजीकृत किए और 221 गैंगेस्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही पुलिस ने 59 ईनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,जिनमें 01 लाख के 03 ईनामी, 50 हजार के 11 ईनामी, 25 हजार के 39 ईनामी और 15 हजार के 06 ईनामी शामिल हैं।

एसपी डॉ अनिल कुमार

पुलिस ने साइबर क्राइम के मामलों में भी कार्रवाई की और 36,13,188 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाई। साथ ही, 76,48,018 रुपये की धनराशि फ्रीज की गई।

यातायात पुलिस ने भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया और 65,639 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही, 467 वाहनों को सीज किया गया और 78 लाख 97 हजार 06 सौ रुपये का सम्मन शूल्क वसूला गया।

प्रतापगढ़ पुलिस ने आपसी मतभेदों के कारण अलग रह रहे 95 दंपतियों के मध्य समझौता कराया और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

प्रतापगढ़ पुलिस ने नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और आशा की है कि आगे भी जनपद वासियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button