ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेश

भारतीय सेना में अग्नि वीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

अग्निवीर भर्ती हेतु अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से कराएं पंजीकरण

भारतीय सेना में अग्नि वीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

अग्निवीर भर्ती हेतु अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से कराएं पंजीकरण

प्रतापगढ़, सेना भर्ती कार्यालय के एआरओ एस के मोर ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है। जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया 12 मार्च से प्रारम्भ हो गया है और 10 अप्रैल 2025 तक अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता कि। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी को जे0आई0ए0 में अकाउण्ट बनाए/मौजूदा आई0डी0 से लॉग इन कर रैली नोटिफिकेशन के निर्देशानुसार 30 दिन की पंजीकरण अवधि के दौरान जेआईए ( JIA ) पर उचित श्रेणी में ऑनलाइन सीईई ( CEE ) के लिए रू 250 प्रति आवेदन भुगतान कर अभ्यर्थी को ऑनलाइन CEE का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित तिथि व समय पर नामित केन्द्र पर ऑनलाइन सी0ई0ई0 देते हुए मेरिट लिस्ट में अपना रिजल्ट देख सकते है। इस क्रम में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, दसवीं उत्तीर्ण की मार्कशीट, उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी (साइज 5 से 20 के0बी0), हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (साइज 5 से 10 के0बी0), वर्तमान ईमेल आईडी (जो चल रही हो) को भरना होगा। भारतीय सेना द्वारा सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। उपरोक्त सेना में भर्ती बिल्कुल पारदर्शी एवं निशुल्क है व पूर्णतया कंप्यूटर सृजित होने से कोई भी मानवीय हस्तक्षेप संभव नहीं है एवं कोई भी शारीरिक, लिखित या चिकित्सा परीक्षा में किसी भी प्रकार की मदद नहीं कर सकता, खुद की काबिलियत से ही पास हो सकते हैं तथा सिर्फ भर्ती कार्यालय ही आपको सेना में शामिल होने से संबंधित कागजात प्रदान करेगा अन्यथा अगर कोई और प्रदान करता है तो वह कागजात जाली होंगे किसी भी बिचौलिया या दलाल को कोई पैसा ना दें भर्ती प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं है भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी एवं निष्पक्ष है इसलिए दलालों के चंगुल में न फंसे एवं किसी भी प्रकार के झांसे में ना आए अगर कोई भी दलाल आपको सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसों की या किसी और चीज की मांग करता है तो कृपया अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या भर्ती कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु www.joinindianarmy.nic.in साइट का प्रयोग करें या अपने निकटतम भर्ती कार्यालय में संपर्क करें।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button