ब्रेकिंग
स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़प्रयागराज

प्रतापगढ। पेड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत,सास और साली घायल

प्रतापगढ़(कुंडा) सास और साली को बैठाकर समान खरीदने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कौशांबी जिले के मोहद्दीपुर गौस निवासी 35 वर्षीय बृजेश सिंह की शादी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बबुराईपुर सराय निर्भय गांव निवासी जगदीश की बेटी के साथ हुुई थी। इन दिनों बृजेश अपनी ससुराल आया हुआ था। जहां से बुधवार को वह अपनी सास सरस्वती देवी व साली कंचन देवी को बाइक पर बैठाकर समान खरीदने हीरागंज बाजार जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह बाबागंज हीरागंज रोड पर जोत का पुरवा झींगुर के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होते हए सड़क के किनारे खड़े पेड से टकरा गई। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से पहुंची एंबुलेंस सभी को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सरस्वती देवी व कंचन का उपचार किया गया। पति के मौत की खबर सुनकर पत्नी कंचन सिंह समेत परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button