ब्रेकिंग
“कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा व दशा बदली है: भूपेन्द्र पाण्डेय

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में बुधवार को आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा व दशा बदली है: भूपेन्द्र पाण्डेय

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

कुंडा प्रतापगढ़; 17 सितम्बर।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में बुधवार को आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि भूपेन्द्र पाण्डेय ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि 2014 के बाद देश की बागडोर एक ऐसे नेता के हाथ में गई जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके देश की दिशा एवं दशा को बदला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में विकास कार्य समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज केंद्र से ₹100 आता है तो रास्ते में कोई बिचौलिया नहीं है पूरा का पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में आता है कोई बीच में लूटने वाला नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। आज गुंडा माफिया नजर नहीं आते हैं। पूर्व की सरकारों में वन डिस्टिक वन माफिया होते थे।

उन्होंने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज प्रत्येक जिलों में खोले जा रहे हैं। विकास कार्य पर सरकार का विशेष ध्यान है। कुंडा बाबागंज में सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व सांसद विनोद सोनकर जी ने कुंडा एवं बाबागंज का विकास किया। जहां 2014 के पहले क्षेत्र की सड़के जर्जर थी थी आज कुंडा बाबागंज की कोई ऐसी प्रमुख सड़क नहीं है जो बन न गई हो।

कुंडा में तीन ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया है। ऐसे अनेक कार्य हैं जिनकी आधारशिला विनोद सोनकर जी ने रखी थी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी का लाइब प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बिहार प्रेम नारायण तिवारी, पूर्व अध्यक्ष महेश सिंह फौजी एवं कुंडा मंडल के अध्यक्ष की अध्यक्ष रूपा गौतम ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा0 सुमन साहू, डा0 ए0 के0 गुप्ता, आशीष दूबे, सौरभ मोदनवाल, राघवेंद्र गौतम, हरिलाल पाल, हरी कृष्ण यादव, देवराज तिवारी, मोहम्मद इम्तियाज अहमद, दिनेश गौतम, अनूप उपाध्याय, शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button