ब्रेकिंग
डीएम ने सराय मतुई नमक शायर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया प्रेरित संविधान गौरव दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों प... संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों पर क्विज प्रतियोगिता का किया गया आय... मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में की ताला बंदी ठप रहा न्यायिक कार्य भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की समीक्षा बैठक चित्रकूट मे सम्पन्न। सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस
उत्तरप्रदेशकौशाम्बीचित्रकूटप्रतापगढ़प्रयागराज

वृद्ध का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

(प्रतापगढ़ )कुंडा। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वृद्ध की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस से शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। दो बेटों के बाहर होने के कारण उनके आने के इंतजार में परिजन शव लेकर घर पर बैठे हैं।

बेटों के आने के बाद उसका अंतिम रविवार को किया जाएगा। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी 70 वर्षीय कड़ेदीन यादव की शुक्रवार सुबह उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जब वह सुबह घर से खेत देखने निकला था।

परिजनों ने वृद्ध की मौत पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार शाम करीब चार बजे मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनो में चीत्कार मच गया, लेकिन उसका अंतिम संस्कार शनिवार को नहीं हो सका। मृतक के दो बेटे अशोक कुमार और अवधेश मुंबई में रहते हैं, उनके घर पहुंचने पर रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसओ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बेटों के बाहर होने के कारण शनिवार को अंतिम संस्कार नहीं हुआ। बेटों के आने पर रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button