ब्रेकिंग
युवक की गोली मारकर हत्या: एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, एसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा 5S फ़ार्म ने लॉन्च किया दुनिया का पहला मिलेट शरबत। मतदाता विशेष पुनरीक्षण का सरलीकरण किया जाए: डा० नीरज त्रिपाठी जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ ने सरकार द्वारा जारी श्रम संहिता का विरोध किया। भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति ने विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया है: राष्ट्रपति द्रौपदी... प्रतापगढ़ में आरोही सोलर सॉल्यूशंस का भव्य उद्घाटन हुआ। कांग्रेस जनों ने संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर को याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 नवंबर को ब्रह्माकुमारीज़ की वार्षिक थीम विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्... प्रतापगढ़ में डीएम का बड़ा एक्शन, SIR में लापरवाही पाए जाने पर दो बीएलओ और एक प्रधानाचार्य को किया न... पड़ताल : दो भाई एक सपाई एक भाजपाई एक ही हत्या में दोनों बने आरोपी भेजे गए जेल
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पंचवटी के वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध पर्यावरण के संरक्षण का लिया संकल्प

पंचवटी के वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध पर्यावरण के संरक्षण का लिया संकल्प

प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा शनिदेव धाम मंदिर परिसर में पूर्व रोपित पंचवटी के वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधकर पंचवटी के संरक्षण व संवर्धन हेतु संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि आज तक हम सभी द्वारा जितने भी पौधरोपण किया गया है उन सभी का संरक्षण संवर्धन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। रक्षाबंधन के पर्व पर शनिदेव धाम पहुंचे स्वयं सेवकों ने सर्वप्रथम पंचवटी का साफ सफाई की तदुपरांत रोपित वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध कर पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट, आशुतोष पाण्डेय, राहुल शर्मा सहित आदि रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button