ब्रेकिंग
श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अधिवक्ता परिषद अवध के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ

अधिवक्ता परिषद अवध के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ

प्रतापगढ़। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के आयोजकत्व में शनिवार को चिलबिला स्थित श्रीराम मौर्या रिसार्ट में शुभारंभ किया गया।

बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय व क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हरि बोरिकर , विपिन त्यागी क्षेत्रीय संयोजक (उत्तर प्रदेश -उत्तराखंड) ,अवध प्रांत की प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार द्वारा किया गया। तदुपरांत सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला की बहनों द्वारा वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत परिषद के प्रतापगढ़ ईकाई के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इसके उपरांत अवध प्रांत की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय आउटरीच आयाम प्रमुख अमित कुमार राय, क्षेत्रीय नालेज कलेक्टिव आयाम प्रमुख संदीप सिंह,प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय,अनिल दूबे, अरविन्द सिंह,प्रान्तीय कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द्र राय,प्रान्तीय मंत्री रंजीता वाल्मीकि,अमर बहादुर सिंह,प्रान्त कार्यालय मंत्री आशुतोष शाही,सह कार्यालय मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी, अमर नाथ मिश्रा,अजय कुमार पाण्डेय,राष्ट्रीय परिषद की सदस्य आनन्द प्रकाश शुक्ला, त्रिवेणी दयाल सिंह, अनिल अग्रवाल,किरण बाला सिंह, उच्च न्यायालय लखनऊ इकाई अध्यक्ष दिवाकर सिंह,महामंत्री डाक्टर अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रतापगढ़ ईकाई के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल,कोषाध्यक्ष भारत लाल वैश्य, उपाध्यक्ष जया शर्मा,मंत्री कुलवंत शर्मा, मंत्री विनीत शुक्ल, अतुल सिंह,शिशिर शुक्ल,विजय गुप्ता,उदित गिरी सहित अन्य प्रांतीय पदाधिकारी व जिला ईकाई के पदाधिकारी सदस्यगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button