ब्रेकिंग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल

भोले बाबा के पूजा- अर्चन कर डीएम,एसपी करेंगे 14 को महोत्सव का शुभारंभ

बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल

भोले बाबा के पूजा- अर्चन कर डीएम,एसपी करेंगे 14 को महोत्सव का शुभारंभ

प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वर नाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर दो दिवसीय आठवां शिवाला महोत्सव का आयोजन 14 व 15 फरवरी 2026 को किया गया है। उक्त महोत्सव का उद्घाटन 14 फरवरी 2026 को अपराह्न 12 बजे जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी व आईपीएस एसपी दीपक भूकर एवं एसडीएम सदर सुश्री नैंसी सिंह द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी मौजूद रहेंगे।यह जानकारी महोत्सव के आयोजक अधिवक्ता परमानंद मिश्र व संयोजक अधिवक्ता शिवेश शुक्ल ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से होगा।

इस मौके पर राज एंग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी। 14 फरवरी 2026 को सांध्य में मनोहारी झाकी की प्रस्तुति होगी जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा। दूसरे दिवस 15 फरवरी को प्रातः भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,मेला व कृषि विभाग द्वारा खेती-किसानी की जानकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का शिविर भी रहेगा। अपराह्न 2: 30 बजे से पार्श्व गायक इण्डियन आइडल सीजन-2 के रवि त्रिपाठी की मौजूदगी में उनकी प्रस्तुति के साथ विराट कवि सम्मेलन का आयोजन एवं शाम पांच बजे से अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान के साथ भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन आरती के साथ प्रसाद वितरण कर महोत्सव का समापन होगा। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button