ब्रेकिंग
और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन। प्रतापगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा का शंखनाद; 166 केंद्रों पर 1.02 लाख परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जोनल मज... प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे ... आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है शिवाला महोत्सव- सदर विधायक महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ। खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश  ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन
देशधर्म और संस्कृतिप्रयागराज

प्रयागराज में सिखों ने बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हिंसा की घटना पर जताया विरोध

भाजपा अल्पसंख्यक सेल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की अगुवाई में जुटा सिख समाज, प्रयाग की धरती से हिंदुओं के लिए प्रार्थना

प्रयागराज में सिखों ने बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हिंसा की घटना पर जताया विरोध

भाजपा अल्पसंख्यक सेल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की अगुवाई में जुटा सिख समाज, प्रयाग की धरती से हिंदुओं के लिए प्रार्थना

प्रयागराज, बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं का भारत देश के कोने कोने में विरोध हो रहा है। चंद भ्रमित लोगों को छोड़ देश के हर नागरिक को बांग्लादेश की घटनाओं पर आक्रोश है। प्रयागराज में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सिख सहयोगियों के साथ आलोपीबाग चौराहे पर बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व समाज से उसका विरोध करने और उन्हें सुरक्षा की मांग किया गया।
सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदूओ,अल्पसंख्यको की निर्मम हत्या ने हर संवेदनशील इंसान को झकझोर कर रख दिया है। परमजीत सिंह बग्गा ने हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्लादेश में सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की आवश्यकता है, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से हिंदुओं के जान माल की रक्षा सुनिश्चित हो सके। जब बांग्लादेश बना तब वहां करीब 15% से 16% हिंदु थे लेकिन आज उनकी संख्या 8% से भी कम रह गई है। सरदार जसवीर सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाने की तमाम घटनाएं घट चुकी हैं उनकी जान माल के साथ उनके मंदिरों को भी निशाना मनाया जा रहा है हिंसा चिंता का विषय है।बांग्लादेशी मे हिन्दुओ पर हिंसा पर चिंता व्यक्ति करने वालो मे परमजीत सिंह बग्गा, गुरुदीप सिंह सरना, सरदार पतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह बंटी, मनु सिंह चावला, लखविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह ग्रोवर, जसवीर सिंह, हरजीत सिंह कथुरिया, रनदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह, रौनक सिंह, हरमनजी सिंह सहित कई स्वयंसेवक राष्ट्रभक्त मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button