ब्रेकिंग
हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

टायर फटने से पलटी स्कॉर्पियो, सात श्रद्धालु घायल

(अंतू प्रतापगढ़) महाकुम्भ से गंगा स्नान

कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो का टायर फटने से वह हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें सात श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को सीएचसी संडवा चंद्रिका में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बलरामपुर उतरौला के हरिकिशन गंज, निवासी गोपाल भाई मौर्य, प्रसाद भाई मौर्य, श्यामराज मौर्य, सतराम मौर्य गुजरात गांधीनगर में व्यवसाय करते हैं।

सभी गुजरात के गांधी नगर निवासी राकेश भाई, रगघू भाई, श्याम राज के साथ अपनी स्कॉर्पियो से मंगलवार शाम गंगा स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे। बुधवार दोपहर सभी लोग स्कॉर्पियो से बलरामपुर उतरौला जा रहे थे। स्कॉर्पियो प्रहलाद भाई मौर्य चला रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे अंतू थाना क्षेत्र के सरूआवां गांव के पास अचानक स्कॉर्पियो का अगला टायर फट गया। इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा गया। वहां से गंभीर रूप से घायल श्यामराज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस स्कॉर्पियो को थाने ले गई। सीएचसी में इलाज करा रहे सभी घायलों की हालत खतरे के बाहर बताई गई।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button