ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सिविल लाइन चौराहे पर भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपने अद्वितीय संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता, न्याय तथा अधिकारों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी मार्गदर्शन देता है।

 

डॉ. त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से आंबेडकर के संविधान निर्माण में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। मौके पर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आंबेडकर को नमन किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button