ब्रेकिंग
CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन। प्रतापगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा का शंखनाद; 166 केंद्रों पर 1.02 लाख परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जोनल मज... प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे ... आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है शिवाला महोत्सव- सदर विधायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का बड़ा प्रहार, 87,500 रुपये रिश्वत लेते टाइपिस्ट रंगे हाथ गिरफ्तार, EO भी नामजद

एंटी करप्शन टीम का बड़ा प्रहार, 87,500 रुपये रिश्वत लेते टाइपिस्ट रंगे हाथ गिरफ्तार, EO भी नामजद

​प्रतापगढ़/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत आज प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने प्रतापगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने नगर पालिका परिषद बेल्हा के एक लिपिक (टाइपिस्ट) को करीब 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) को भी नामजद किया गया है।

​क्या है पूरा मामला?

​भदोही निवासी और ‘मेसर्स कैलाश गंगापुरम’ फर्म के मालिक प्रवीण रामपाल सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACB) प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, उनकी फर्म को आवंटित कार्यों को शुरू कराने, साइट दिखाने और टी.एस. (Technical Sanction) की अनुमति दिलाने के बदले अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव और लिपिक प्रशांत सिंह द्वारा 87,500 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी

​14 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल

​शिकायत की गंभीरता को देखते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने जाल बिछाया। शुक्रवार (9 जनवरी) को निरीक्षक श्रीमती अंजली यादव के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम नगर पालिका परिषद बेल्हा पहुँची। दोपहर करीब 2:13 बजे, जैसे ही शिकायतकर्ता ने टाइपिस्ट कक्ष में लिपिक प्रशांत सिंह को रिश्वत की रकम थमाई, पहले से मुस्तैद टीम ने उसे लोकसेवक साक्षियों की मौजूदगी में दबोच लिया।

​अधिकारियों पर कानूनी शिकंजा
​एंटी करप्शन टीम ने मौके से बरामदगी कर आरोपी प्रशांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में:
​प्रशांत सिंह (लिपिक): रंगे हाथों गिरफ्तार।
​अभिनव यादव (EO): भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद।

​थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ में दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button