ब्रेकिंग
यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रयागराज

पत्रकारों की समस्याओं उत्पीड़न के निदान हेतु कृत संकल्प रहेगी कोराँव पुलिस 

जनता को न्याय दिलाना हमारा उद्देश्य बोले थाना प्रभारी कोराँव

पत्रकारों की समस्याओं उत्पीड़न के निदान हेतु कृत संकल्प रहेगी कोराँव पुलिस 

 

जनता को न्याय दिलाना हमारा उद्देश्य बोले थाना प्रभारी कोराँव

कोरांव/प्रयागराज, कोरांव में पुलिस और प्रेस मीडिया के मध्य सामंजस्य एवं शांति, कानून व्यवस्था तथा नगर पंचायत कोरांव में जाम की समस्या पर चर्चा के साथ एक दूसरे के परिचय और समन्वय स्थापित किए जाने पर चर्चा हुई। जिसमें नए थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने पत्रकारों की समस्याओं, उनके उत्पीड़न आदि के निदान हेतु अपना संकल्प व्यक्त किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि पत्रकार बंधु समाचार संकलन में जहां आवश्यकता समझे पुलिस से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ताकि उन्हे कार्य सम्पादन मे सरलाता और खबरें निष्पक्ष प्रकाशित हो सकें। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है, उनकी लेखनी से समाज और सरकार अधिकारियों को किसी भी घटना, समस्या, अन्याय, अव्यवस्था की जानकारी मिलती है। जिस पर कार्यवाही अमल में लाई जाती है। इस लिए सभी पत्रकार बंधु विधिवत जानकारी प्राप्त कर वर्जन ले कर खबरें लिखें। उन्होंने कहा नगर पंचायत कोरांव में जाम की समस्या से ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए नाली और सड़क की पटरियां तक सजी दुकानों आदि के कारण यातायात प्रभावित है। अब नाली और पटरी तक अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी अपराधी,और कोर्ट के वारंटी हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा, इसका उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन पर अभियान के तहत कार्यवाही की जाएगी। हिस्ट्री सीटर और गैंगस्टर किस्म के अपराधी लोगों की अब खैर नहीं होगी।

विचार विमर्श के दौरान सभी कई अखबारों के पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें अहमद सिद्दीकी, महेंद्र मिश्रा, राहुल सिंह, कौशलेश तिवारी, महेश पाण्डेय, भगवान प्रसाद तिवारी, भगवती प्रसाद त्रिपाठी, श्यामा कान्त त्रिपाठी सहित सीनियर जूनियर पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button