ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

वीरता और न्याय की प्रतीक, मालवा की महारानी वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती मनाई गई।

उक्त कार्यक्रम आज जिला कांग्रेस कार्यालय "इंदिरा भवन" पर जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया।

वीरता और न्याय की प्रतीक, मालवा की महारानी वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 31 मई।

उक्त कार्यक्रम आज जिला कांग्रेस कार्यालय “इंदिरा भवन” पर जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान जिला महासचिव माताफेर पाल व निवर्तमान जिला सचिव उत्सव भूषण पाल ने किया एवं संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी व नगर अध्यक्ष इरफान अली ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा क्षेत्र की विनम्र एवं उदार शासिका के साथ ही साथ एक महान शिव भक्त व समाज सुधारक भी थी।

उनके हृदय में गरीबों जरूरतमंद व असहाय व्यक्तियों के लिए दया और परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी।

उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर देश भर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में मंदिर बनवाये, कुओं और बावड़ियों का निर्माण करवाया, मार्ग बनवाये जिनमें सोमनाथ मन्दिर व काशी विश्वनाथ मंदिरों का जीणोद्धार व पुनर्निर्माण भी सम्मिलित है l

कार्यक्रम के आयोजक निवर्तमान जिला महासचिव माताफेर पाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया l

निवर्तमान जिला सचिव उत्सव भूषण पाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को मानवता के कल्याण के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है l

इस अवसर पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, प्रशान्त सिंह प्रिंशू, इश्तियाक अहमद, मो.वसीम, रियाज सुलतान, राम रतन तिवारी, चंद्रनाथ शुक्ला, आशीष शुक्ला, अरबाज आलम, मोनू मिश्रा, कामेश, रामधन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button