ब्रेकिंग
नवग्रह मंदिर निर्माण पूर्ण! खीरी वीर में भंडारा आज समस्त जीव वैष्णव हैं :-- स्वामी अनतांचार्य अतीक अहमद के बेटे समेत दो की सड़क हादसे में मौत 20 वर्षीय छात्रा की मौत से ह्ड़कंप, पुलिस की जाँच लव एंगल 20 वर्षीय सोनम की मौत से ह्ड़कंप विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
उत्तरप्रदेशसुलतानपुर

भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश।

भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्वाभिमान मंच ने भी डा० गार्गी तिवारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।

भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
सुल्तानपुर, 23 जून।

भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्वाभिमान मंच ने भी डा० गार्गी तिवारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।

मार्च में शामिल लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा मामले में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

कैंडल मार्च के दौरान हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने न्याय के समर्थन में नारे लगाए और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

इस अवसर पर डॉ. गार्गी तिवारी ने कहा कि भारत भूषण तिवारी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को हत्यारोपी मानते हुए उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि ‘स्वाभिमान मंच’ पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की अपील की।

कैंडल मार्च में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक सिंह बिसेन, शिवम तिवारी, राजेश तिवारी, बी.के. लाल, जगदम्बा दुबे, ज्ञान प्रकाश तिवारी, घनश्याम मिश्रा, बबलू सोनी, अरविन्द तिवारी, गंगेश मिश्रा तथा राजेन्द्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मार्च के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग दोहराई। इससे पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर जनभावनाओं और न्याय की मांग को नई मजबूती मिली है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button