ब्रेकिंग
देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी। यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक

बैठक में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 4 जून।

बैठक में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए आवश्यक है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, जिससे आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने तथा उनके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में 05 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के प्रारम्भ में प्रभारी मंत्री ने जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद में 05 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते बताया कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा, जिसका शुभारम्भ चिलबिला से किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि दिनांक 08 जून से 14 जून तक विशेष जन सम्पर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें जिसमें स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होेगें तथा जनपद के अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क व संवाद स्थापित किया जायेगा।

आगे बताया कि 11 जून से 14 जून के मध्य में मीडिया सम्बोधन एवं संवाद में केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पीपीटी के माध्यम से प्रेसवार्ता आयोजित की जायेगी।

14 जून से 16 जून तक जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जायेगा जिसमें विकास खण्डों में त्रिदिवसीय मेलो के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

16 जून से 17 तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, 17 जून से 20 जून तक तुलसीसदन हादीहाल में विकास की प्रदर्शनी लगायी जायेगी, 18 जून से 19 तक प्राकृतिक खेती कार्यशालाएॅ आयोजित की जायेगी, 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें तथा अभियान के दौरान 05 जून से 21 जून तक रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित होगें।

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सभी विभागों को अभियान की अवधि में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का संचालन पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के संदेश के साथ किया जाएगा।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button