ब्रेकिंग
श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित।

सकल हिन्दू समाज समिति के आयोजकत्व में सांडवा चंद्रिका खंड के कोडरामादूपुर न्यायपंचायत स्थित बहुचरा इंटर कालेज में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ।

विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 6 दिसम्बर।

सकल हिन्दू समाज समिति के आयोजकत्व में सांडवा चंद्रिका खंड के कोडरामादूपुर न्यायपंचायत स्थित बहुचरा इंटर कालेज में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक श्री ओम प्रकाश जी, मुख्य अतिथि महंत बृजेश गिरी जी महराज, विशिष्ट अतिथि चंदीराम जी एवं अति विशिष्टअतिथि मातृशक्ति दीक्षा सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पअर्पित कर दीप प्रवज्जलन किया गया।

हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भजन गायन एवं हिंदुत्व पर आधारित काव्य पाठ किया गया जिससे प्रखर हिंदुत्व का वातावरण तैयार हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री ओम प्रकाश जी ने कहा कि आज हिंदू समाज को सशक्त एवं सुदृढ़ करने की आवश्यकता है ताकि हिन्दू समाज के विरुद्ध चल रहे विधर्मियों के षड्यंत्रों को जड़मूल समाप्त किया जा सके और ये तब संभव है जब हिन्दू जाति एकसूत्र मे आबद्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज हिंदू राष्ट्र, हिंदू समाज, हिंदू धर्म और हिंदू संस्कृति के बारे में समाज को जागृत करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आरंभ से उद्देश्य रहा है कि सकल हिन्दू समाज को संगठित करके भारत को भव्य भारत बनाना।

कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला प्रचारक प्रवीण, खंड कार्यवाह उमेश, राजकुमार, आशीष, भूपेंद्र, सूर्यभान, राम केवल, उमंग, अनिल, शिव शंकर जी आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button