ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी
देश

जल संरक्षण के क्षेत्र में नदी पुनरोद्धार हेतु अजय क्रांतिकारी को मिला ‘वर्ल्ड वाटर अवार्ड-25’

विलुप्त नदियों को सामुदायिक भागीदारी से पुनर्जीवित करने में योगदान देने के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री और यूनेस्को प्रतिनिधि ने अजय क्रांतिकारी को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

जल संरक्षण के क्षेत्र में नदी पुनरोद्धार हेतु अजय क्रांतिकारी को मिला ‘वर्ल्ड वाटर अवार्ड-25’

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

नई दिल्ली, 8 अप्रैल।

विलुप्त नदियों को सामुदायिक भागीदारी से पुनर्जीवित करने में योगदान देने के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री और यूनेस्को प्रतिनिधि ने अजय क्रांतिकारी को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

जल संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नदियों को पुनर्जीवित करने की कड़ी में जनपद प्रतापगढ़ की लगभग 28 किलोमीटर लंबी विलुप्त सकरनी नदी का भी पुनरोद्धार हुआ।

इसकी पहल करने वाले जल शक्ति अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या होटल में वाटर डाइजेस्ट एवं यूनेस्को द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

उनके द्वारा किए जा रहे हरित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें “वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड्स 2024-25” प्रदान किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार डा.राज भूषण चौधरी, यूनेस्को के कार्यक्रम विशेषज्ञ बेन्नो बॉयर और वाटर डाइजेस्ट की डायरेक्टर एंड एडिटर अनुपमा माधक सूद ने अवार्ड ट्राफी और प्रमाण-पत्र देकर अजय क्रांतिकारी को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जल संरक्षण हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल अभियान को जल आंदोलन बनाकर जल संरक्षण के प्रयासों को सफल बनाया जा सकता है।

पुरस्कार विजेता अजय क्रांतिकारी ने कहा कि समय रहते हम सभी को जल और पर्यावरण के संरक्षण हेतु न सिर्फ सोचना है बल्कि सार्थक प्रयास करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए अभी से जल एवं पर्यावरण को बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से जहां एक ओर अच्छे प्रयासों को मान्यता मिलती है वहीं दूसरी ओर कार्य करने की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

इस पुरस्कार हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी से जलवायु संरक्षण की अपील की है। साथ ही उनकी इस पहल को सफल बनाने हेतु पूर्ण मनोयोग से सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन और समाज के लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button