ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मिली नई पहचान

भाजपा नेता कुंदन सिंह के संयोजन में लीला पैलेस में जुटे अयोध्या-प्रयागराज-वृंदावन के दिग्गज संत

भाजपा नेता कुंदन सिंह के संयोजन में लीला पैलेस में जुटे अयोध्या-प्रयागराज-वृंदावन के दिग्गज संत

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। गुरुवार को सनातन का महासंगम देखने को मिला। शहर के मीराभवन स्थित लीला पैलेस में भाजपा नेता कुंदन सिंह के नेतृत्व में विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन किया गया।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पुरी शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज पहुंचे। उनके साथ प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरी, अयोध्या छोटी छावनी के राम गोपाल दास महाराज, वृंदावन के हंस मुनि महाराज सहित कई संत शामिल हुए।कार्यक्रम में गज पूजन किया गया। आयोजक कुंदन सिंह ने सभी संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

मंच से पुरी शंकराचार्य ने सनातन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कलयुग में इच्छाओं को धर्म का रूप दिया जा रहा है। पश्चिमी सभ्यता के कारण धर्म परिवर्तन बढ़ा है। शिक्षा पद्धति बदलकर गुरुकुल शिक्षा लागू होनी चाहिए। गौपालन से ही भारत समृद्ध होगा।

प्रतापगढ़ को महान और पूजनीय नगरी बताते हुए स्वामी करपात्री महाराज की धरती को प्रणाम किया।इस दौरान शंकराचार्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यों से प्रदेश को इज्जत मिली है और सनातन को देश-दुनिया में नई पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button