ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रमोद तिवारी लगातार तीसरी बार केन्द्रीय वित्त मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति में सदस्य बने।

प्रमोद तिवारी के वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति में पुनः महत्वपूर्ण जगह मिलने से कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रमोद तिवारी लगातार तीसरी बार केन्द्रीय वित्त मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति में सदस्य बने।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लालगंज प्रतापगढ़, 8 अक्टूबर।

प्रमोद तिवारी के वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति में पुनः महत्वपूर्ण जगह मिलने से कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने प्र्रमोद तिवारी को अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बेहतर सुझाव की प्रभाविकता को लेकर लगातार तीसरी बार केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का स्थायी सदस्य चयनित किया गया है।

वहीं विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की मंगलवार की देर शाम नई दिल्ली में देश के नये उप राष्ट्रपति एवं सभापति सीपी राधाकृष्णन से उच्चस्तरीय शिष्टाचार मुलाकात हुई।

महत्वपूर्ण मुलाकात में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सभापति एवं उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को सदन के संचालन में विपक्ष की ओर से रचनात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद हुई इस शिष्टाचार मुलाकात में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सदन के वरिष्ठ सदस्य के रूप में सांसद प्रमोद तिवारी की रचनात्मक भूमिका एवं संसदीय प्रणाली से जुड़े अनुभवों को भी सराहा।

यह जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है।

वहीं जारी विज्ञप्ति में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के कक्ष में उन्माद की प्रदर्शित घटना पर सरकार से गंभीर कदम उठाने को कहा है।

उन्होने कहा है कि आरोपी द्वारा इस घटना पर खुद के द्वारा अफसोस न प्रकट किया जाना आश्चर्यजनक है।

उन्होने कहा कि देश के न्याय के सर्वोच्च मंदिर में इस अप्रत्याशित घटनाचक्र को लेकर कम से कम कार्यपालिका के रूप में सरकार अपनी जिम्मेदारी से कतई नही बच सकती है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button