ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 12 बोर की बंदूक, 2 जिन्दा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया

प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिले के थाना रानीगंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अभियुक्त इन्जमामुल पुत्र माजिद निवासी रामपुर आधारगंज थाना दिलीपपुर पर जमीनी विवाद में फायरिंग करने का आरोप है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 12 बोर की बंदूक, 2 जिन्दा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

अभियुक्त पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना रानीगंज प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह और स्वाट टीम/सर्विलांस सेल के सदस्य शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराध और अराजकता के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था में विघ्न डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दंड दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button