ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

उप कृषि निदेशक ने किया अजगरा महोत्सव स्थल का निरीक्षण।

गत दिवस उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने महाभारत कालीन यक्ष -युधिष्ठर संवाद स्थल अजगरा का अपने सहयोगियों के साथ दौरा किया।

उप कृषि निदेशक ने किया अजगरा महोत्सव स्थल का निरीक्षण।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 16 अगस्त।

गत दिवस उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने महाभारत कालीन यक्ष -युधिष्ठर संवाद स्थल अजगरा का अपने सहयोगियों के साथ दौरा किया।

उल्लेखनीय है कि आगामी दि.- 28 अगस्त से प्रारंभ होकर 30 अगस्त तक आयोजित होने वाले अजगरा महोत्सव एवं विशाल मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इसी क्रम में उन्होंने स्थलीय स्थिति का जायजा अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ लिया।

ज्ञात हो कि इस बार कृषि विभाग ने इस महोत्सव को एक नया दिव्य – भव्य रूप देने की कार्य योजना तैयार किया है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महोत्सव के संयोजक निर्झर प्रतापगढ़ी से संपन्न होने वाले
कार्यक्रमों व मेले के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम वाले मंच के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत कराने व मंदिर परिसर, पौराणिक सरोवर तथा सड़क की मरम्मत सम्बंधित विभागों को कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

उक्त अवसर पर एफ.पी.ओ. निदेशक अभय सिंह, नीरज त्रिपाठी, विनोद सिंह, सुशील सिंह व अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button