ब्रेकिंग
सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उठाईं जलभराव और बिजली की समस्याएं

उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उठाईं जलभराव और बिजली की समस्याएं

25 अगस्त  प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें औद्योगिक आस्थान सुखपालनगर के जल निकासी हेतु निर्मित नाला के प्रकरण पर चर्चा के दौरान सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि जिला विकास अधिकारी, सहायक अभिन्यता लोक निर्माण व सहायक आयुक्त उद्योग की टीम द्वारा दिनांक 18.08.2026 को स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण आख्या के अनुसार बरसात के पानी की निकासी हो रही है। औद्योगिक आस्थान के आन्तरिक सड़क नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण जल जमाव रहता है, जिस पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता द्वारा बताया गया कि आन्तरिक सड़क नाली के मरम्मत व निर्माण का आगणन तैयार कर उद्योग निदेशालय को बजट आवंटन हेतु प्रेषित किया गया है।
बैठक में विद्युत लाइन के ऊपर से गये पेड़ो की कटाई छटाई के प्रकरण पर अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड रानीगंज को एक सप्ताह के अन्दर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के साथ सम्पन्न हुई व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारियों द्वारा जगह-जगह जल भराव के कारण हाईवे के नाले के शीघ्र निर्माण कराये जाने का अनुरोध किया गया। व्यापारियों द्वारा विद्युत की समस्या के समाधान की मांग की गई, जिस पर सम्बन्धित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपायुक्त राज्यकर, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक के साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मोहम्मद आनम, रोशन लाल ऊमरवैश्य, अनुराग खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, संतोष साहू एवं अन्य प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जे० एन० सिंह यादव सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button