ब्रेकिंग
शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप समोसे की चाह बनी मौत का कारण: मानिकपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन ने छीनी रिटायर्ड कर्मचारी की जिंदगी व्यवसाई के घर पर चढ़कर तांडव और आगजनी के बाद पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा शिक्षा जगत में बड़ा फैसला: यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बल्ले-बल्ले, मानदेय में ऐतिहासिक ब... जमीन विवाद में देवर बना हैवान, भाभी को बेरहमी से पीटकर तोड़े दोनों पैर हालत गंभीर
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा० वी० के० सिंह के त्रयोदशाह में शामिल हुए कांग्रेस जन।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी व निवर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने तेरहवीं कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव अनेहरा, लालगंज पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा० वी० के० सिंह के त्रयोदशाह में शामिल हुए कांग्रेस जन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 10 जनवरी।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी व निवर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने तेरहवीं कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव अनेहरा, लालगंज पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।

राष्ट्रीय महासचिव व सांसद वायनाड प्रियंका गांधी वाड्रा जी का शोक संवेदना पत्र भी स्व. डॉ.वी.के.सिंह जी के ज्येष्ठ सुपुत्र विपिन सिंह को सौंपा गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्र के माध्यम से उनके परिवारजनों से कहा कि स्वर्गीय डॉ वी.के सिंह जी की मृत्यु की सूचना से अत्यंत कष्ट पहुंचा, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और आपको तथा आपके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। कहा कि उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता l

उनके सुपुत्र विपिन सिंह से फ़ोन पर वार्ता करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना जी ने कहा कि डा० वी० के० सिंह मेरे विधानसभा क्षेत्र व मेरे परिवार के सदस्य थे और खाटी कांग्रेसी थे,उनका इतनी जल्दी हम सबको छोड़कर जाना प्रतापगढ़ कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है l

उन्होंने कहा कि डॉ.वी.के.सिंह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, हमेशा कांग्रेस के लिए जिए, कांग्रेस के लिए लड़े और कांग्रेस में ही रहते हुए ही उनका निधन हो गया।

तेरहवीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, सुरेश मिश्रा, राम रतन तिवारी और अभय किशोर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button