ब्रेकिंग
पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विद्यालय में डाली जाती है संस्कार की नीव: दिलीप त्रिपाठी

(प्रतापगढ़। कुंडा।) कस्बा स्थित आमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की शाम अभिभावक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार त्रिपाठी, ग्राम प्रधान बरई भुट्टो हाफिज, पिंगरी बबलू यादव व साराय कीरत बच्चा यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति, सोशल मीडिया का दुष्परिणाम समेत अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि दिलीप त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यालय के विगत दो दशक के शैक्षणिक विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में जिस तरह की शिक्षा दी जाती है। उससे बच्चे अपनी अलग पहचान बनाते हैं। यहीं उनमें संस्कार की नींव डाली जाती है। यहां से बच्चे जो लेकर निकलते हैं उससे उनके भविष्य के रास्ते भी तय होते हैं। इस मौके पर विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र में प्रत्येक वर्ग के सर्वश्रेष्ठ छात्रों व उनके अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक कबीर अहमद व शकील अहमद ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य प्रमिला त्रिपाठी ने किया। इस मौके सत्येंद्र विश्वकर्मा, सुनील दत्त, राजेश, अनिल, दिलीप कुमार समेत कई अभिभावक व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button