ब्रेकिंग
एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध। दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ले आये श्वेतपत्र- प्रमोद तिवारी आईएमए प्रतापगढ़ ने विश्व रक्त चाप दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्र... तथ्य छिपाने पर सख्त हुआ उच्च न्यायालय, ठोंका 1 लाख का जुर्माना  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एमडी पीजी कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डा० शैलेन्द्र कुमार मिश्र का स्वागत।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने एम.डी.पी.जी कॉलेज पहुंचकर नवनियुक्त प्राचार्य को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और पौधा भेंटकर बधाई दिया।

एमडी पीजी कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डा० शैलेन्द्र कुमार मिश्र का स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 6 जून।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने एम.डी.पी.जी कॉलेज पहुंचकर नवनियुक्त प्राचार्य को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और पौधा भेंटकर बधाई दिया।

उ0प्र0 शासन द्वारा डॉ.शैलेन्द्र मिश्र जी, प्राचार्य हेमवती नन्दन बहुगुणा पी0जी0 कॉलेज, लालगंज से प्राचार्य एम.डी.पी.जी कॉलेज,प्रतापगढ़ होने की खुशी में आज
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मिश्र के उज्ज्वल एवं सफल प्रशासनिक भविष्य की मंगलकामना सौंपी।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एमडीपीजी कॉलेज में पौधारोपण किया गया।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा व एमडीपीजी कॉलेज इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट ने नवनियुक्त प्राचार्य डॉ.शैलेन्द्र मिश्र जी का स्वागत सम्मान कर कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए महाविद्यालय में हो रहे परेशानियों से अवगत कराया और जल्द से जल्द कॉलेज की समस्याओं का निराकरण कराए जाने का अनुरोध किया l

उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराने का प्रयास करूंगा l

इस मौके पर प्रो.अरुण मिश्रा, प्रो.रेखा मिश्रा, बाबू उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, रियाज सुलतान, मो.वसीम आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button