ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: कार दिलाने के नाम पर 61 हजार की ठगी, शोरूम संचालक भाजपा नेता पर FIR दर्ज प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि: साइबर ठगी के ₹2 लाख पीड़ित को वापस दिलाए भरतगढ़ ग्रामसभा में कोटेदार की मनमानी से फूटा जनाक्रोश, फिंगरप्रिंट के बाद भी गरीबों को नहीं मिला रा... यूजीसी समता विनियम 2026 पर बवाल: समानता का कानून या अकादमिक आज़ादी पर संकट? जिला बार में हुआ मुंसिफ सदर का विदाई सम्मान समारोह न्याय,नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना भी अधिवक्ता का दायित्व - ज्ञानेन्द्र सिंह बाबागंज में चल रहे आजाद क्रिकेट कप पर भुलसा का जोरदार कब्जा, फाइनल में 46 रन की शानदार जीत यू.जी.सी. विधेयक के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग संग्रामगढ़ पुलिस की अनूठी पहल 77वें गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों को दिया उपहार UGC एक्ट के लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
उत्तरप्रदेशलखनऊलाइफ स्टाइल

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह क्या कर सकते हैं तीसरी शादी,जन्मदिन पर लाल साड़ी में दिखीं चांदनी

लखनऊ में मां बोलीं- 2025 में मचेगा हल्ला; जन्मदिन पर लाल साड़ी में दिखीं चांदनी

लखनऊ में मां बोलीं- 2025 में मचेगा हल्ला; जन्मदिन पर लाल साड़ी में दिखीं चांदनी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी फिर चर्चा में है। माना जा रहा है कि पावर स्टार पवन तीसरी शादी कर सकते हैं। 5 जनवरी 2025 को लखनऊ में पवन सिंह का भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया गया। इसमें अभिनेत्री चांदनी हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहनकर पहुंचीं।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कला और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। लेकिन सबकी नजरें सिर्फ चांदनी सिंह पर रहीं। पार्टी में पवन की मां और चांदनी एक साथ ही दिख रही थीं। पवन की मां प्रतिमा सिंह ने भी बेटे के जीवन में नई शुरुआत के संकेत दिए। कहा- 2025 में हल्ला मचेगा।भाजपा के डिप्टी सीएम से लेकर कई सांसद और विधायक पार्टी में शामिल हुए। भाजपा का टिकट ठुकराने वाले पवन सिंह को पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पगड़ी पहनाई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आशीर्वाद दिया। जबकि मनोज तिवारी ने उनके लिए गीत गाए।

पवन सिंह का हाथ पकड़कर खड़ी हैं चांदनी

जन्मदिन की पार्टी में अभिनेत्री चांदनी सिंह, पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह के करीब दिखीं। इस दौरान के फोटो-वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनसे अटकलों को और हवा मिल रही है।
चांदनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें और रील शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में चांदनी लाल साड़ी में हैं। वो पवन सिंह का हाथ पकड़कर खड़ी हैं। एक अन्य वीडियो में पवन सिंह चांदनी को केक खिला रहे हैं। फैंस इसे ‘स्पेशल मूमेंट’ कहकर शेयर रहे हैं।

पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने एक इंटरव्यू में नई शुरुआत के संकेत दिए। कहा- बेटे का जीवन बदल जाए..इहे आशीर्वाद बा..। 2025 में हल्ला मचेगा। हमारे बेटे को खुश रहने का पूरा हक है। अगर वह कोई नई शुरुआत करना चाहता है, तो हम उसका साथ देंगे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button