ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशगाज़ीपुरराजनीति

अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत 

मऊ का दौरा करने और गाजीपुर में 3 रातें रुकने की सशर्त अनुमति, समर्थकों मे खुशी की लहर

अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत 

 

मऊ का दौरा करने और गाजीपुर में 3 रातें रुकने की सशर्त अनुमति, समर्थकों मे खुशी की लहर

 

ग्लोबल भारत डेस्क: आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद विधायक अब्बास अंसारी को राहत देते हुए सशर्त अनुमति दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट मामले में विधायक अब्बास अंसारी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी जमानत की शर्तों में ढील देते हुए उन्हें मऊ विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान गाजीपुर स्थित अपने घर पर ठहरने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद अब्बास अंसारी सप्ताह में तीन रातें अपने घर पर बिता सकेंगे। हालाँकि कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि इस दौरान वह कोई भी राजनीतिक बयान नहीं दे सकेंगे।

बताते चलें की इससे पहले उन्हें लखनऊ में ही सरकारी विधायक आवास में रहने की अनुमति थी लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र मे जाकर रात्रि प्रवास करने पर रोक लगी थी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय अब्बास अंसारी के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। इस निर्णय से सुस्त पड़ चुके समर्थकों मे संजीवनी का काम करेगा इसमे कोई संदेह नही है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button