ब्रेकिंग
फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

हाईवे पर मृत पड़े सांड़ से टकराई श्रद्धालुओं की कार, चार लोग घायल

(प्रतापगढ़। कुंडा,।) प्रयागराज महाकुम्भ से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे पर मृत पड़े सांड़ से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ गई। इसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। लखनऊ के चारबाग निवासी महात्मा प्रसाद का 24 वर्षीय बेटा आलोक कुमार साथियों संग कार से प्रयागराज स्थित संगम में डुबकी लगाकर रविवार रात घर लौट रहा था। रात करीब दो बजे जैसे ही वह लोग

मानिकपुर थाना क्षेत्र के भरचक गांव के सामने हाइवे पर पहुंचे। पहले ही किसी वाहन की टक्कर से सड़क पर मरे पड़े सांड़ को देख नहीं पाए और कार उससे टकरा कर डिवाइडर से भिड़ गई। इससे कार सवार आलोक पटेल के साथ ही उसका साथी वंशी लाल मौर्या का 26 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार मौर्या, आशाराम का 18 वर्षीय बेटा अरुण कुमार और सुधीर कुमार का 24 वर्षीय बेटा यश वर्धन सिंह घायल हो गए। राहगीरों ने यूपी-112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने यशवर्धन सिंह और अरुण कुमार को रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button