ब्रेकिंग
लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया।

भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 27 जुलाई।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार संत रविदास की 650वीं जयंती को समरसता संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा और इसकी शुरुआत गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी से होगी।

उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ऊंच-नीच, भेदभाव और अस्पृश्यता के विरुद्ध समाज को एकजुट करने का संदेश दिया, जो आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी है।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजन मिश्र, अजय वर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button