ब्रेकिंग
शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ। कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान 

सरोजिनी इंटर कालेज में हुआ आयोजन

संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान

प्रतापगढ़, 22 अगस्त।  संवेदना महिला उत्थान समिति नें आज सरोजिनी इंटर कॉलेज कुसमी के प्रांगण में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन के दौरान 26 छात्राओं ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में अनामिका को प्रथम, नेहा को द्वितीय तथा अरबिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची बेल्हा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह नें बच्चों द्वारा बनाई गई मेहंदी कला की प्रशंसा की और सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती जय लक्ष्मी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति की संस्थापिका श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, अध्यक्ष श्रीमती मीना श्रीवास्तव, संरक्षिका श्रीमती रचना सक्सेना एवं उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, सरिता निधि, ममता तथा रोमी उपस्थित रहीं। अंत में पूनम श्रीवास्तव जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं प्रतिभागी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button