ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जेल में बंद माफिया चला रहा था तस्करी गैंग, 3 करोड़ का माल व नगदी बरामद।

तस्कर के घर छापेमारी कर 6 किलो गाँजा, 577 ग्राम स्मैक (हीरोइन) और 2 करोड़ 1 लाख 55 हज़ार 345 रुपए का का कैश बरामद

जेल में बंद माफिया चला रहा था तस्करी गैंग, 3 करोड़ का माल व नगदी बरामद।

तस्कर के घर छापेमारी कर 6 किलो गाँजा, 577 ग्राम स्मैक (हीरोइन) और 2 करोड़ 1 लाख 55 हज़ार 345 रुपए का का कैश बरामद किया

प्रतापगढ़। जेल में बंद माफिया चला रहा था तस्करी गैंग, 3 करोड़ का माल व नगदी बरामद। पुलिस और नारकोटिक्स विभाग द्वारा मादक पदार्थों के तस्कर के घर छापेमारी कर 6 किलो गाँजा, 577 ग्राम स्मैक (हीरोइन) और 2 करोड़ 1 लाख 55 हज़ार 345 रुपए का का कैश बरामद किया गया। मामले का खुलासा पुलिस लाइन में एसपी दीपक भुकुर ने किया। वहीं इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरा मामला। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव का है, जहां के रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा के घर नारकोटिक्स विभाग और प्रतापगढ़ पुलिस ने शनिवार सुबह 8:00 बजे छापेमारी कर 6 किलो गाँजा जिसकीं कीमत 303750 और 577 ग्राम स्मैक (हीरोइन) कीमत 11 लाख 54 हज़ार और 2 करोड़ 1 लाख 55 हज़ार 345 रुपए का का कैश बरामद किया गया। इस पूरे प्रकरण में राजेश की पत्नी, बेटा विनायक मिश्रा, बेटी ,पड़ोसी यश मिश्र और अजीत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा एसपी दीपक भूकर ने प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में किया। उन्होंने बताया की मादक पदार्थों तस्करो के खिलाफ लगातार पुलिसिया कार्रवाई जारी है और कुछ दिन पूर्व भी राजेश मिश्रा द्वारा अवैध रूप से अर्जित करीब 3 करोड़ 6 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी रीना मिश्रा भी लगातार उनके साथ दे रही थी और उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।दोनों के ऊपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है । गैंगेस्टर रीना मिश्रा 25 दिन पूर्व जेल से छूटकर अपने घर पहुंची थी, इसके बाद इस काले कारोबार में पुनः वह संलिप्त हुई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पहुंच कर पुलिस द्वारा छापेमारी कर नगदी और ड्रग्स बरामद किया गया । इसके लिए करीब 24 घंटे तक नोटों की गिनती की गई है और अब सूचना आयकर विभाग को दी गई है मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गैंगस्टर और तस्कर के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 14 से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने खुलासा करने वाली टीम को 50हज़ार का इनाम देने की घोषणा की है।

बाइट——दीपक भूकर( एसपी प्रतापगढ़)

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button