ब्रेकिंग
महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ले आये श्वेतपत्र- प्रमोद तिवारी आईएमए प्रतापगढ़ ने विश्व रक्त चाप दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्र... तथ्य छिपाने पर सख्त हुआ उच्च न्यायालय, ठोंका 1 लाख का जुर्माना  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय प्रतापगढ़ में डॉक्टरों की नई टीम का गठन, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी बने अध्यक्ष कई महीनों बाद खत्म हुई तहसील कुंडा अधिवक्ताओं की हड़ताल सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

व्यवस्था की कमियों को आईना दिखाते है पत्रकार बोले बाबागंज विधायक विनोद सरोज

इंडियन प्रेस काउंसिल का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कुंडा मे आयोजित

व्यवस्था की कमियों को आईना दिखाते है पत्रकार बोले बाबागंज विधायक विनोद सरोज

 

इंडियन प्रेस काउंसिल का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कुंडा मे आयोजित

प्रतापगढ़, सरकार और व्यवस्था की कमियों पर प्रकाश डालकर उन्हे सिस्टम के संज्ञान मे लाने का काम करते है पत्रकार कुंडा मे आयोजित इंडियन प्रेस कौंसिल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे सबको सम्बोधित करते हुए बाबागंज के विधायक व जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने कही। कुंडा बस स्टैंड पर आयोजित इस कार्यक्रम मे नव निर्वाचित कुंडा इकाई को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में कुंडा तहसील के दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे वहीं कई सामाजिक शख्सियत भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्य अतिथि विनोद सरोज विधायक बाबागंज ने उपस्थित पत्रकार समूह को आश्वस्त किया की किसी भी हालात में राजा भैया परिवार उनके साथ खड़ा हुआ है। राजा भैया के क्षेत्र में प्रेस परिवार के लोगों का हमेशा से सम्मान रहा और आगे भी बना रहेगा। कौंसिल के फाउंडर विद्या चरण मिश्रा “मुन्ना“ ने प्रेस परिवार के सभी लोगों समेत सभी अतिथिओं का आभार प्रकट किया और संगठन के लोगों से सामाजिक सरोकार के लिए काम करने की बात कही।

इस मौके पर राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी कुंडा देश दीपक सिंह,चेयरमैन कुंडा शिव कुमार तिवारी, ब्लाक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह और इंस्पेकटर कुंडा सत्येंद्र सिंह, संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button