ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राजा भैया के पूर्व पीआरओ की संपत्ति होगी कुर्क प्रतापगढ़ पुलिस की धमाकेदार कार्यवाही

जेल में निरुद्ध सपा नेता छविनाथ यादव की गैंग का सक्रिय सदस्य है गोतनी निवासी राजीव उर्फ राजू यादव

राजा भैया के पूर्व पीआरओ की संपत्ति होगी कुर्क प्रतापगढ़ पुलिस की धमाकेदार कार्यवाही

जेल में निरुद्ध सपा नेता छविनाथ यादव की गैंग का सक्रिय सदस्य है गोतनी निवासी राजीव उर्फ राजू यादव

प्रतापगढ़, राजा भैया के पी आरओ रहे राजीव यादव उर्फ राजू की 87 लाख रु की संपत्ति कुर्क करने का आदेश हो गया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की एक और धमाकेदार कार्रवाई में राजू यादव और शराब माफिया के एक निकटस्थ पर हुई कार्रवाई की चर्चा आज पूरे जिले में जोरो पर है। राजीव कभी राजा भैया का निजी सचिव था जो बदलते समय में छविनाथ यादव की गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया, पुलिस ने अदालत में सौंपी रिपोर्ट में कहा है कि राजीव यादव के पास आपराधिक कृत्यों से धन संचय हुआ है जिसका उपयोग समाज विरोधी कार्यों में होने की प्रबल संभावना है। डीएम ने राजू यादव की 87 लाख की संपत्ति जिसमें भूमि, वाहन और घर तथा शराब माफिया के गुर्गे शेखर सिंह निवासी थाना बाघराय की 5 लाख की संपत्ति वाहन जब्त करने का आदेश दिया है। सूचना से कुंडा क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार अचानक से गर्मा उठा है। बताते चलें कि राजा भैया और दर्ज खाद्यान्न घोटाले में राजीव यादव की भूमिका बड़ी जबरदस्त मानी गई और तभी से इनपर प्रशासनिक नजरिया भी मेहरबान हो गया है।

राजीव उर्फ राजू यादव पूर्व निजी सचिव राजा भैया

बताते चलें कि राजीव पर मानिकपुर थाना में दर्जनों मुकदमा दर्ज है जिसमें हर वो बड़े अपराध दर्ज है जिसकी फेहरिस्त लंबी हो चली थी। जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ ने समाज विरोधी क्रिया कलाप और गैंगस्टर एक्ट के राजीव यादव उर्फ राजू की 87 लाख रु की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। इस संदर्भ में प्रकरण की जांच कर रहे थाना प्रभारी कुंडा अवन दीक्षित ने बताया कि ये सभी पुराने प्रकरण है जो वर्षों से लंबित थे जिनकी विवेचना संपन्न की गई। राजीव यादव और शेखर सिंह के पुराने मामले में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद इनके खिलाफ कुर्क की कार्यवाही होगी। सूत्र बताते है की कुछ अन्य के खिलाफ भी अभी ऐसी और कार्यवाही निकट भविष्य में होने की संभावना है। कुंडा के लोगों को आने वाले समय में पुलिस की कुछ और धमाकेदार पारी देखने को मिल सकती।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button