ब्रेकिंग
गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप

घनी आबादी के बीच टावर में आग से दहशत, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था और अवैध बिजली उपयोग पर गंभीर सवाल

संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप

घनी आबादी के बीच टावर में आग से दहशत, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था और अवैध बिजली उपयोग पर गंभीर सवाल

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ बाजार के पास स्थित जियो मोबाइल टावर के जनरेटर में मंगलवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण जनरेटर में आग भड़क उठी, जिससे टावर परिसर से धुआं और लपटें उठने लगीं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और संबंधित कर्मचारियों को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर घनी आबादी के बीच स्थित होने के कारण आग लगने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो भारी नुकसान हो सकता था।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने टावर प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि परिसर में अक्सर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता, जिससे आपात स्थिति में जोखिम और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि टावर पर डीजल की कथित हेराफेरी और ‘कटिया’ के जरिए अवैध बिजली उपयोग जैसे मामले भी सामने आते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लोगों ने प्रशासन से सवाल किया कि जब आम उपभोक्ताओं के खिलाफ बकाया बिल पर सख्त कार्रवाई की जाती है, तो बड़ी कंपनियों के मामलों में उदासीनता क्यों बरती जाती है।
इस संबंध में पावर हाउस संग्रामगढ़ के अवर अभियंता (जेई) विनय जायसवाल ने बताया कि नियमों के अनुसार टावर पर मीटर लगा होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अवैध बिजली उपयोग की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टावर पर सुरक्षा मानकों, बिजली उपयोग और डीजल से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button