ब्रेकिंग
नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल

झंडा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन मौली के पास हुआ अनियंत्रित

प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल

झंडा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन मौली के पास हुआ अनियंत्रित

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बेंती रोड स्थित मौली गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा एक डाला वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में करीब 20 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग राहत कार्य में जुट गए।

हौदेश्वर नाथ धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी श्रद्धालु हौदेश्वर नाथ धाम में धार्मिक कार्यक्रम के तहत झंडा चढ़ाने गए थे। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद सभी अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मौली गांव के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डाला सड़क पर पलट गया।

हादसे के समय वाहन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे, जिसके चलते पलटते ही यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े और कई लोगों को चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने मिलकर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक मदद पहुंचाई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

राजा भइया मौके पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल भिजवाया

इसी बीच सूचना मिलने पर वहां से गुजर रहे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहनों से घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया और वह स्वयं भी अस्पताल पहुंच कर इलाज की व्यवस्था कराई।

सभी घायलों को कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

मियां का पुरवा गांव के बताए जा रहे घायल

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल अधिकांश श्रद्धालु कुंडा क्षेत्र के मियां का पुरवा गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

हादसे के बाद बेंती रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

सड़क सुरक्षा की उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button