ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
पंजाबराज्य

अश्विनी चावला बने पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी के अध्यक्ष

अमित पांडे उपाध्यक्ष और दीपक शर्मा चुने गए सचिव

चंडीगढ़, 10 जनवरी।पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी के वार्षिक चुनाव में अश्वनी चावला को प्रेस गैलरी कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव के दौरान सभी पत्रकार सदस्यों ने अश्विनी चावला (सच कहूं) के नाम पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए बिना मुकाबला चुने जाने का निर्णय लिया। इसके बाद अश्विनी चावला को सर्वसम्मति से प्रेस गैलरी कमेटी 2025 का अध्यक्ष घोषित किया गया।

इसके बाद प्रेस गैलरी कमेटी के उपाध्यक्ष और महासचिव के चुनाव के लिए अमित पांडे और दीपक शर्मा के नाम प्रस्तावित किए गए। सदस्यों ने इस चुनाव में भी दोनों को बिना मुकाबला चुने जाने की घोषणा की, क्योंकि इन दोनों पदों के लिए अन्य कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया। प्रेस गैलरी कमेटी के पत्रकार सदस्यों की उपस्थिति में अमित पांडे को उपाध्यक्ष और दीपक शर्मा को महासचिव पद के लिए सर्वसम्मति से घोषित किया गया।

पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी पत्रकारों को पेश आने वाली समस्याओं को हल करने और उनकी सुविधाओं के लिए विधानसभा स्पीकर को सलाह देती है। पत्रकारों की सहूलियत के लिए लिए गए फैसले प्रेस गैलरी कमेटी की सिफारिशों पर आधारित होते हैं, जिन्हें विधानसभा स्पीकर द्वारा लागू किया जाता है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button