ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशदेश

इटावा में Atul subhash जैसा केस, पत्नी से प्रताड़ित इंजीनियर Mohit की मौत! वीडियो आया सामने

सुसाइड के पहले मोहित द्वारा जारी वीडियो में रिलेशनशिप से लेकर सेक्स, मिसकैरेज और प्रताड़ना के आरोपो को सुनकर हर कोई हैरान

ग्लोबल भारत डेस्क। यूपी के इटावा में इंजियनियर सुभाष केस के बाद अब पत्नी से प्रताड़ित होकर एक और इंजीनियर ने मौत को गले लगा लिया। मौत से पहले मोहित कुमार ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि यदि उसकी मौत के बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिलता तो उसकी अस्थियां गंगा की बजाय किसी नाले में बहा दिया जाए।

बता दे की इटावा रेलवे स्टेशन बजरिया के जॉली होटल में बतौर इंजीनियर काम करने वालेऔरैया जिले कंचौसी के रहने वाले मोहित कुमार की मौत से जहां एक तरफ पूरा परिवार सदमे में है और पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी तभी मौत से चंद मिनट पहले मोहित द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
वीडियो में इंजीनियर द्वारा बताया जा रहा है कि पत्नी के पिता ने झूठी पुलिस को शिकायत की थी, और पत्नी के भाई ने जान से मारने की धमकी दी थी। बिहार के प्राथमिक विद्यालय में बतौर अध्यापिका की नौकरी मिलने के बाद पत्नी द्वारा लगातार प्रताड़ित किया गया है। मानसिक प्रताड़ना से छुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाने वाले इंजियनियर ने जारी वीडियो में कहा की मेरे मरने के बाद भी मुझे इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियों को नाले में बहा दिया जाए। उन्होंने अपने मम्मी और पापा मुझे माफ़ी मांगते हुए कहा कि वह आपकी उम्मीद को पूरा नही कर पाया,क्योंकि जब तक आप लोगो को यह वीडियो मिलेगा तब तक मे इस दुनिया से जा चुका हूंगा।
वीडियो में इंजियनियर ने आगे कहा है की काश लड़को के लिए कोई कानून होता तो शायद में यह गलत कदम नही उठाता.. अपनी पत्नी और उसके परिवार की मानसिक प्रताड़ना को सहन नही कर पाया…….पूरी ज्वेलरी अपने पास रख ली जिस पर उनका कोई अधिकार नही था….
मेरी पत्नी ने धमकी दी कि पूरी प्रोपर्टी मेरे नाम नही की तो पूरे परिवार को झूठे केस में फसा देगी…हमारी शादी अपनी मर्जी से हुई थी क्योंकि हम लोग 7 साल के रिलेशनशिप में थे।
हालांकि अब इंजीनियर इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके द्वारा जो वीडियो जारी किया गया है इसको लेकर पुलिस ऑफिसर भी जांच पड़ताल कर रहे हैं देखना यह होगा इस पूरे मामले में पुलिस इंजीनियर की मौत के बाद उसे किस तरीके की न्याय दे पाती है।
Etawah Engineer Mohit sucide case
Etawah Engineer Mohit sucide case

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button