ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के पाषाणकालीन स्थल सराय नाहरराय में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स का... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जमीनी विवाद की जांच करने गये एसआई व सिपाही पर हमला,सिपाही का मोबाइल भी टूटा

एसआई की तहरीर पर पुलिस ने मां बेटे सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुये गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है

प्रतापगढ़। जमीनी विवाद की जांच करने गये पुलिस उप निरीक्षक तथा उनके साथ गये एक सिपाही पर विपक्षी मां बेटे ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गये । इस दौरान छीना झपटी में सिपाही का मोबाइल भी टूट गया । एसआई की तहरीर पर पुलिस ने मां बेटे सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुये गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है ।

कन्धई थाना क्षेत्र के सोनाही लक्ष्मणपुर निवासी नमिता सिंह ने जमीन संबंधित शिकायत पुलिस से की थी । जिसमें शनिवार को दीवानगंज पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिपाही हरीश कुमार को साथ लेकर जांच करने गये थे । इस दौरान विपक्षी पार्टी की ओर से मां रीता देवी व उनके बेटे शुभम सिंह सहित तीन अन्य लोगों ने पुलिस टीम की जांच का विरोध करने लगे तथा पुलिस द्वारा बनाये जा रहे वीडियो को रोकने की बात कहने लगे । इसी दौरान मां बेटे सहित अन्य लोगों ने दोनों पुलिस उप निरीक्षक तथा सिपाही पर लाठी डंडा से हमला कर दिया । जिसमें दोनों घायल हो गये तथा छीना झपटी के दौरान सिपाही हरीश कुमार का मोबाइल भी टूट गया । लोगों के बीच बचाव के दौरान किसी तरह मामला शांत हुआ तथा घायल एसआई व सिपाही को लेकर सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम आये, जहां डॉक्टर ने दोनों का इलाज किया।ए

सआई राजेश कुमार की तहरीर पर शुभम सिंह, रीता देवी व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमले करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश दे रही है ।

एसओ कंधई अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि थाना क्षेत्र के सोनाही लक्ष्मणपुर गांव में जमीनी विवाद की जांच करने गये उप निरीक्षक व सिपाही पर विपक्षी पार्टियों द्वारा मारपीट की गई है । जिसका मुकदमा दर्ज करते हुये गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम में लगाई गई है ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button