ब्रेकिंग
गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि !
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन 

विजयादशमी धर्म, सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक : रमेश त्रिपाठी

राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी धर्म, सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक : रमेश त्रिपाठी

प्रतापगढ़। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा प्रतापगढ़ नगर के लक्ष्मीबाई पार्क में श्री विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर की मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संघचालक श्री रमेश त्रिपाठी, मुख्य अतिथि श्रीमती आराधना मिश्रा, विभाग कार्यवाहिका श्रीमती प्रिया त्रिपाठी तथा जिला कार्यवाहिका श्रीमती जया सिंह उपस्थित रहीं।मुख्य वक्ता श्री रमेश त्रिपाठी ने विजयादशमी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूप नारी शक्ति, साहस, त्याग, समर्पण एवं आत्मविश्वास के प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन शक्ति, सुरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचानकर उनका उपयोग समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में करना चाहिए। संघ की शाखाओं के माध्यम से चरित्रवान, संस्कारवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों का निर्माण होता है। उन्होंने समाज में फैलने वाली भ्रामक विचारधाराओं के प्रति सजग रहने तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि सिंह ने किया। ध्वजवाहक के रूप में सुश्री रिचा सिंह तथा मुख्य शिक्षिका के रूप में सुश्री नंदिनी ने दायित्व निभाया। शस्त्र पूजन के माध्यम से उपस्थित मातृशक्तियों ने राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कवयित्रीअर्चना, केटिकी सिंह,उमा,दिव्या मिश्रा, रमा मिश्रा, एवं राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्त्रियों सहित नगर की अनेक मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button