ब्रेकिंग
फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कनेक्टिंग विद काज का उद्देश्य विधि छात्र-छात्राओं को लोगों को विधिक जागरूकता के लिए प्रेरित करना –सुमित पवार एडीजे

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्री चिंतामणि विधि महाविद्यालय के छात्रों को कनेक्टिंग विद काज के बारे में दी गई जानकारी

प्रतापगढ़। उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश एव जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय के मार्गदर्शन में श्री चिंतामणि स्मारक विधि महाविद्यालय गोड़े में विधि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पवार ने कहा कि कनेक्टिंग विद काज का उद्देश्य विधि छात्र-छात्राओं को लोगों को विधिक जागरूकता के लिए प्रेरित करने के संदर्भ में है। विधि छात्र-छात्राएं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को विधिक रूप से जागरूक कर उसका वीडियो डॉक्यूमेंटेशन तैयार करें। इसके संदर्भ में उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा विधि छात्र-छात्राओं को लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया है ।

इस अवसर पर पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली विधिक सेवाएं एवं मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ अजय सिंह ,डॉ हरिशंकर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी ,रवि कुमार पाण्डेय प्रवक्ता, अनिल उपाध्याय, अनिल वर्मा, विनोद कुमार ,आदित्य दुबे, कुलदीप मिश्रा ,कविता विश्वकर्मा, कुंजीलाल गुप्ता ,अर्पिता मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन विधि छात्रा दृष्टि सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button