ब्रेकिंग
सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ। कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद

चिलबिला वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ कार्यकम

सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद

प्रतापगढ़। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों को ईश्वर तुल्य माना गया है। इसी सनातन परंपरा को जीवंत करते हुए युवा भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के पावन अवसर पर महुली, चिलबिला स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्धजनों की सेवा की और उनके साथ आत्मीय पल बिताए।

आशुतोष त्रिपाठी ने न केवल वृद्धजनों को फल, वस्त्र एवं आवश्यक सामग्री वितरित की, बल्कि उनके पास बैठकर उनके सुख-दुख को सुना, उनके अनुभवों को आत्मसात किया। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर आई मुस्कान और उनके द्वारा दिया गया स्नेहिल आशीर्वाद देखते ही बनता था।

इस अवसर पर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा, सेवा ही सच्चा धर्म है और बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति की असली पहचान है। बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभवों का खजाना और जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सेवा, सम्मान और देखभाल करना केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारे भारतीय संस्कार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंत्योदय के मंत्र पर काम कर रही है, जहाँ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सम्मान और सेवा पहुँच रही है।

आशुतोष त्रिपाठी के इस सेवा भाव को देखकर स्थानीय लोगों ने भी उनकी जमकर सराहना की। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने उन्हें उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आह्वान किया, आइए, हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाएँ, जहाँ हर बुजुर्ग को सम्मान, अपनापन और प्रेम मिले।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button