ब्रेकिंग
ऐतिहासिक रूमी दरवाज़े के प्रांगण में एक भव्य देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। खीरीबीर में देर रात तक चला भंडारा! हजारों हजार श्रद्धालुओं नें किया प्रसाद ग्रहण। नवग्रह मंदिर निर्माण पूर्ण! खीरी वीर में भंडारा आज समस्त जीव वैष्णव हैं :-- स्वामी अनतांचार्य अतीक अहमद के बेटे समेत दो की सड़क हादसे में मौत 20 वर्षीय छात्रा की मौत से ह्ड़कंप, पुलिस की जाँच लव एंगल 20 वर्षीय सोनम की मौत से ह्ड़कंप विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर कर्मचारी मजदूर एवं किसान संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को 17 सूत्रीय मांग पत्र माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित दिया गया।

जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 10 अगस्त।

इस अवसर पर कर्मचारी मजदूर एवं किसान संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को 17 सूत्रीय मांग पत्र माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित दिया गया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल एवं किसान सभा प्रतापगढ़ के एवं एवं उससे संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से रहे।

प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर नेता हेमन्त नन्दन ओझा , राम बरन सिंह, राजमणि पाण्डेय, निर्भय प्रताप सिंह, वीपी त्रिपाठी, रोशन अली, विवेक श्रीवास्तव कृष्ण लाल शर्मा, सुनील पटेल, धर्मेंद्र यादव, संतोष प्रजापति, मोहम्मद आमिर, आशुतोष शुक्ला, राम आधार यादव, राजेंद्र सिंह, राधेश्याम पटेल, प्रवीण विश्वकर्मा, कमलेश मिश्रा, सुरेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से कर रहे थे।

प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई की ट्रेड यूनियन बनाने एवं सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार की पूर्ण गारंटी दी जाए, महंगाई भत्ते से संबंध 42000 प्रति माह की वैधानिक न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों बैंकों बीमा अन्य सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण एवं राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन पर रोक लगाई जाए, सभी संगठित गीत एवं प्लेटफार्म श्रमिकों के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए, बेरोजगार युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर स्थाई रोजगार सृजित किए जाएं और रिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी पदों पर भर्ती की जाए, सार्वजनिक शिक्षा सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत किया जाए, श्रम संहिता और उसके नियमों को निरस्त किया जाए, सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर C2 + 50 पर सरकारी खरीद की गारंटी दी जाए, श्रम कानून का कड़ाई से पालन कराया जाए आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा और असुरक्षित रोजगार की प्रवृत्ति पर रोक लगाईजाए, विद्युत संशोधन विधेयक 2025 को वापस लिया जाए विद्युत का निजीकरण रोका जाए, किसने और गरीब लोगों के लिए व्यापक ऋण माफी की जाए, कृषि आधारित उद्योगों और सहकारी क्षेत्र का आधुनिकीकरण किया जाए, पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।

प्रदर्शनकारी इंकलाब जिंदाबाद, किसान मजदूर कर्मचारी एकता जिंदाबाद, महंगाई पर रोक लगाओ, श्रम संहिता वापस लो, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दो, भ्रष्टाचार बंद करो, आंदोलन पर दमन बंद करो, दुनिया के मजदूर एक हो, का नारा लगा रहे थे।

प्रदर्शन के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमन्त नन्दन ओझा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिक और किसान विरोधी नौजवान विरोधी सभी कार्यवाहियों को वापस ले अन्यथा जनता की व्यापक लामबंदी का सामना करना पड़ेगा।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button